शाहजहांपुर, मार्च 10 -- जनपद के 5 वर्ष से 10 वर्ष के लक्षित बच्चों को एम आर के टीके लगाकर सोमवार को खसरा और रुबेला अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के दौरान 5 वर्ष से 10 के लगभग 2.12 लाख़ बच्चों को सफ्ताह के सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को आंगनबाडी और आशा के माध्यम से बच्चों को बुलाकर टीकाकरण किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया। डीआईओ डॉ मोहम्मद आसिफ ने बताया खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जनपद में 5 वर्ष से 10 वर्ष (कक्षा एक से कक्षा 5 तक के बच्चे) के लक्षित लगभग 2 .12 लाख बच्चों को खसरा रुबेला के टीके से अच्छादित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.