खलीलाबाद व गोरखपुर के तीन पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर
कुशीनगर, जून 24 -- पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस ने पशु तस्कर गैंग के 03 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एसपी केशव कुमार के आदेश पर पुलिस ने पशु तस्कर गैंग से संबंधित अभियुक्त रामछैल शर्मा पुत्र नंदलाल शर्मा निवासी कोपिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर, जफरुल अहमद उर्फ नीनक अहमद पुत्र तेरई अहमद निवासी मोहद्दीपुर थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर व अफरोज पुत्र इद्रीस उर्फ इदरीश निवासी पसनारा थाना बेलहर कला जनपद सन्तकबीरनगर पर उप्र गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इन अभियुक्तों ने अपने परिवार एवं सगे संबंधियों/ गैंग सदस्यों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करते थे और उत्तर प्रदेश से बिहार व बंगाल ले जाकर काटकर अवैध धन अर्जित कर आजीविका चलाते थे। गैंग लीडर द्वारा अपने भिन्न भिन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.