खलीलाबाद में ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, हालत नाजुक
संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक युवक तेज रफ्तार ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल युवक को बरदहिया बाजार चौकी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाय, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाज़ुक बताते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल की पहचान अश्वनी त्रिपाठी (25) पुत्र अरविंद त्रिपाठी, निवासी जनपद महाराजगंज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बरदहिया चौकी इंचार्ज अनिल कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.