संतकबीरनगर, सितम्बर 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर को सेफ सिटी बनाने की योजना अभी भी अधर में लटकी है। वर्ष 2023 में ही तत्कालीन जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने इस ओर प्रयास शुरू किए थे। काफी हद तक काम भी हुआ, लेकिन जो कार्ययोजना बनी थी उस अनुरूप कार्य नहीं हो पाया। कलक्ट्रेट में कमांड रूम स्थापित हुए, हाईटेक सीसीटीवी कैमरे से पूरे शहर को लैस किया गया। लेकिन अन्य कार्य जो होने थे वे नहीं हो पाए। अभी भी टैक्सी स्टैंड सड़क पर ही संचालित हो रहे हैं। ट्रैफिक लाइट किसी भी चिन्हित स्थल पर नहीं लग सकी है। खलीलाबाद को सेफ सिटी बनाने की योजना वर्ष 2023 में तैयार हुई। इसमें कई विभागों को मिलकर कार्य करना था। तत्कालीनय जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने शहर के सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही प्रमुख चौराहों पर रेड लाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.