अमरोहा, अप्रैल 10 -- हसनपुर। बुधवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला के खलिहान में खड़ी पिलखन को बिना अनुमति अवैध तरीके से काट लिया गया । ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर दी। एसडीएम ने लेखपाल हेमंत कुमार को जांच के लिए मौके पर भेजा। लेखपाल ने अवैध कटान की पुष्टि करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग के दारोगा राजवीर सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लकड़ी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया। रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। पिलखन की लकड़ी के साथ ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.