जामताड़ा, फरवरी 18 -- खलिहान में लगी आग हजारों रुपयो की फसल जलकर हुई खाक कुंडहित, प्रतिनिधि। बुधवार को प्रखंड के कोरंगापाड़ा गांव के एक खलिहान में आग लग गई। जिससे हजारों रुपयो की धान की फसल जलकर खाक हो गई। अगलगी की घटी इस घटना में खलिहान में रखा हजारों रुपए मूल्य का धान, पुआल और अन्य समान जलकर राख हो गया। घटना प्रखंड के कोरंगापाड़ा गांव के नीचेपाड़ा में दोपहर करीब 3 बजे के आसपास घटी है। जानकारी के अनुसार कोरंगापाड़ा गांव के रहने वाले उत्तम घोष के खलियान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने खलिहान में रखे दो पालोई धान तथा एक पालोई पुआल के अलावे अन्य सामानो को अपने चपेट में ले लिया।आग लगने की जानकारी मिलने के बाद भुक्तभोगी अपने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे बुझाने में जुट गया। चापाकल, कुआं एवं पोखरे के पानी की सहायता से आग पर काबू पाने का...