मिर्जापुर, फरवरी 5 -- लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद । लालगंज थाना क्षेत्र के गंगहरा कला गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से सात बीघे का पुआल जलकर राख हो गया। पीड़ित ने अज्ञात नशेड़ियों पर पुआल में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लहंगपुर चौकी क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव निवासी मुनिराज दुबे का सात बीघा धान का पुआल गांव के सीवान स्थित पोखरी के पास रखा था। कूटी कटवाकर घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार की रात पुआल में संदिग्ध हाल में आग लग गई। आग से पूरा पुआल जलकर राख हो गया। पुत्र लक्ष्मी नारायण दुबे का आरोप हैकि किसी व्यक्ति ने जान बूझकर पुआल में आग लगाया है। थ्रेसरिंग के बाद पुआल का कूटी कटवाकर मवेशियों को खिलाने के लिए भूसे को घर ले जाने वाले थे। पोखरी के पास अज्ञात नशेड़ियों का जमावड़ा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.