आरा, मार्च 20 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना क्षेत्र के अठपा गांव में गुरुवार की रात खलिहान में रखे पुआल के टाल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा पुआल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार अठपा निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र उमेश के खलिहान में असामाजिक तत्वों की ओर से आग लगा दी गई। खलिहान में रखा करीब दस बीघा का पुआल जल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.