सीतापुर, जनवरी 10 -- केसरीगंज। लहरपुर तहसील के गांव मल्लापुर में खलिहान की भूमि पर मना करने के बावजूद अन्नपूर्णा भवन बनाने पर लेखपाल ने हरगांव कोतवाली में प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराया है। लहरपुर तहसील के ग्राम मल्लापुर अगुवापुर निवासी प्रधान लल्लू ने बंजर जमीन के प्रस्ताव के बावजूद मल्लापुर गांव में खलिहान की जमीन पर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य कर रहे हैं। लेखपाल ने हरगांव कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि प्रधान लल्लू को निर्माण कर रोकने के लिए कई बार कहा गया लेकिन वह जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं। जिस पर केस दर्ज हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.