हमीरपुर, जनवरी 31 -- बिवांर। अतरार गांव के आनंदीलाल पुत्र लक्ष्मण अहिरवार ने थाना में तहरीर देकर बताया कि हर दिन की तरह अपने ट्रैक्टर की ट्राली को गांव के मुन्ना शुक्ला के खलिहान में खड़ी कर दी। रात को अज्ञात चोर ट्रैक्टर में ट्राली को फांसकर अपने साथ ले गए। सुबह ट्राली को गायब पाकर तलाश के किए जाने पर सुराग नहीं लग रहा है। उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्राली के चोरी किए जाने की थाना में तहरीर दी है। एसआई मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि उसकी तहरीर मिली है अज्ञात चोर की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.