औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, पशु चारा पर संकट फोटो- 3 अप्रैल एयूआर 9 कैप्शन- खलिहान में लगी आग को बुझाने का प्रयास करता किसान अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के मटपा टोला कोइरी बिगहा गांव में एक किसान के खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये की क्षति हो गई। घटना में बड़ी मात्रा में पुआल जलकर राख हो गया, जिससे पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार भोला मेहता के खलिहान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें तेज होने से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अंबा थाना से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता और फायर ब्रिगेड की सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.