बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- बिन्द प्रखंड के मसियाडीह गांव में हुआ हादसा बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के मसियाडीह गांव में सोमवार को धान से भरी पुंज में अचानक आग लग गयी। हादसे में सनोज पासवान और चमरु पासवान के 10 बीघा खेत में उपजी फसल जलकर बर्बाद हो गयी। एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों की माने तो फीटर से निकली चिंगारी से आग लगी है। पीड़ितों ने बताया कि खलिहान में फीटर से धान की झरनी हो रही थी। उससे निकली चिंगारी से पूंज में आग लग गयी। पुंज से धुआं निकलते देखकर लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग तसला-बाल्टी लेकर दौड़े। बोरिंग के लिए लगी मोटर जलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझी। इससे पहले ही फसल जलकर बर्बाद हो गयी थी। पीड़ितों ने बताया कि महाजन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.