औरंगाबाद, मार्च 5 -- हसपुरा थाना के सोनहथु गांव में सोमवार को एक खलिहान में आग लग गई। इसमें गांव के ही छह किसान दीनानाथ साव, श्रीनाथ साव, भगत पासवान, प्रकाश बैठा, रमेश चौहान और रामेश्वर यादव की लगभग 50 बीघे जमीन का पुआल जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। खलिहान से अचानक धुंआ निकलने लगा तो गांव में आगलगी का शोर मच गया। सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए घर से खलिहान की ओर दौड़ पड़े। आधे घंटे के अंदर दमकल भी पहुंची। तब तक आग की लपेटे इतनी बढ़ गई कि पुआल जलकर बर्बाद हो गए। पंचायत समिति प्रतिनिधि युगल किशोर यादव, रवींद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुछ किसान के अपना खेतों का पुआल था तो किसी के बंटाईदार का था। एक भी खलिहान में सभी किसानों का पुआल रखा हुआ था। होली बाद मवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.