सोनभद्र, अप्रैल 13 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मधका गांव में थ्रेसिंग के लिए खलिहान में रखा कई किसानों का सात बीघा का गेहूं सोमवार को जलकर राख हो गया। मधका गांव में सोमवार को खलिहान में रखे हुए गेहूं की थ्रेसिंग होनी थी। इसी बीच दोपहर दो बजे के करीब अचानक खलिहान में आग की लपट और धुआं देखकर लोग परेशान हो गए। आसपास के ग्रामीणों के शोरगुल करने पर गांव के लोगों के बुझाने का प्रयास किया गया साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों की मदद से एक घंटे के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- आग से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका। खलियान में रखा हुआ फुलवा का लगभग चार बीघा, गुलाबी का लगभग दो बीघा तथा दुलारे का लगभग एक बीघा का गेहूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.