रांची, दिसम्बर 5 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की लादुंपडीह पंचायत के नरसिंह लोवाडीह गांव में सुबोध कुमार महतो के खलिहान में आग लगने से धान की चाकी जलकर राख हो गई है। घटना शुक्रवार की दोपहर 12 बजे की है। चाकी में लगभग 25 से 30 क्विंटल धान होने का अनुमान है। सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह मुंडा ने जायजा लिया और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.