चतरा, अप्रैल 3 -- कुंदा प्रतिनिधि। कुंदा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के बरवहिया टोला में एक हृदयविदारक घटना घटी है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय में लगभग 350 बोझा रखे अरहर में आग लगा दी। इस घटना में गरीब मजदूर विदेशी भुईया का खरियान में रखा पूरा अरहर बोझा जलकर खाक हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के समय सभी सोए हुए थे, जब आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठने लगीं, तब लोगों को घटना का अहसास हुआ। आनन-फानन में ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना से गरीब परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वही अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग की गई है। ज्ञात हो कि किसान मजदूर काफी गरीब परिवार से बिलॉन्ग करता है वह किसी तरह से...