देवघर, फरवरी 12 -- सारठ । सारठ थानान्तर्गत पथरड्डा ओपी क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी अमित राय की खलिहान में अचानक आग लग गई, जिससे खलिहान में रखे हजारों के धान व पुआल जलकर खाक हो गये। पीड़ित ने कहा की खेती किए गए धान की खलिहान में पिटाई चल रही थी। लगभग 22 क्विंटल धान, बगैर पिटाई 1000 बीड़ा व 4000 बीड़ा पुआल खलिहान में रखे थे। उसी बीच मंगलवार देर रात अचानक से खलिहान में आग लग गई। रात होने के कारण सभी लोग घर में सोए थे जिस कारण आग पूरे खलिहान के साथ घर तक फैल गयी। सुबह होने पर आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख जानकारी दी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने मोटर पंप आदि के माध्यम से किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक पूरे खलिहान में रखे धान व पुआल जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत अंचल कार्यालय व पथरड्डा ओपी में देकर उचित कार्रवाई करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.