देवघर, अप्रैल 27 -- थाना अंतर्गत कुशमाहा पंचायत के बिसनपुर गांव के शिवशंकर वर्मा की खलिहान में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना में खलिहान में रखी पुआल की चाकी जलकर राख हो गयाी। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन प्रयास नाकाफी साबित हुआ। पीड़ित द्वारा घटना की लिखित जानकरी थाना को दे दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...