नवादा, अप्रैल 6 -- रजौली, निज संवाददाता थाना क्षेत्र की धमनी पंचायत के मोहनरियातरी गांव में रविवार की सुबह खलिहान के पास खेलने के दौरान पानी के हौज में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के भेराड़ी गांव निवासी नीतीश कुमार के डेढ़ वर्षीय पुत्र निशांत के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गेहूं काटने गई महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे को खलिहान में खेलने के लिए छोड़ दिया था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते पानी के हौज में जा गिरा। जब तक परिजनों को इस बात की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चे को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे के मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों में मातम पसर गया और वे रोते-बिलखते बच्चे को गोद में लिए ...