श्रावस्ती, मई 15 -- भिनगा,संवाददाता। एक नवजात को कोई चिलचिलाती धूप में छोड़ कर चला गया। बालक के रोने की आवाज सुन कर लोग मौके पर पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरा अकबरपुर के मजरा गोडियन पुरवा स्थित खलिहान के पास एक जीवित नवजात शिशु मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसे एसएनसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार चिलचिलाती धूप में घंटों तड़पने के बाद भी नवजात की सांसें चलती रहीं। फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर सामान्य बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- झाड़ियों में मिली जिंदगी: रातभर रोता रहा नवजात, सुबह ग्रामीणों ने बचाई जान वहीं माता के कुमाता बनने को लेकर पूरे इलाके में चर्च...