बहराइच, फरवरी 23 -- बहराइच, संवाददाता। बिजौवापुर ग्राम पंचायत के उरई खुर्द में ग्राम पंचायत के खलिहान की भूमि पर लगे हुए छह बबूल के पेड़ का अवैध कटान कर लकड़ी गायब कर दी गई। महिला ग्राम प्रधान ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। देहात कोतवाली के बिजौवापुर ग्राम पंचायत के उरई खुर्द गांव में खलिहान व सार्वजनिक भूमि पर लगे छह बबूल के पेड़ों का रातो रात कटान कर लकड़ी गायब कर दी गई। इसकी भनक लगते ही महिला ग्राम प्रधान सुनीता देवी पत्नी सुरेन्द्र प्रधान ने कोतवाली में भल्लर, होली, ननकूऊ को नामजद कर लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.