हरदोई, जनवरी 24 -- कछौना। कस्बे के निकट कछौना देहात ग्राम पंचायत की सुरक्षित खलिहान की भूमि पर कई लोगो ने अवैध कब्जा जमा रखा है। इन अवैध कब्जेदारों में से एक मजदूर परिवार का हो रहा अवैध निर्माण ध्वस्त कराया गया है। इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर गरजते ही मजदूर परिवार की महिलाएं रोती बिलखती नजर आयीं। शनिवार को राजस्व निरीक्षक विश्वस्वरूप द्विवेदी व लेखपाल अनिल शुक्ला ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ कछौना देहात में गाटा संख्या 431 के आंशिक भाग पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया है। बुलडोजर के गरजते ही मजदूर परिवार मुलई व उनकी पत्नी सोमवती समेत बेटे सूरज व अनुज बिलख पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस व राजस्व टीम ने नव निर्मित भवन के चबूतरो को गिरा दिया है। इस दौरान मिन्नतें करते हुए मजदूर परिवार बुलडोजर को रोकने की कोशिश करता रहा। बिलखते हुए मजदूर परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.