उरई, मार्च 1 -- जालौन। ग्रामीणों के गांव में खेल मैदान बनाए जाने की मांग पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया खलिहान की भूमि का श्रेणी परिवर्तन कराकर खेल के मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को खेल के मैदान बनाए जाने की आस बंधी है। ब्लॉक क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर, जवान सिंह कई वर्षों से गांव में खेल मैदान बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वह विभिन्न पोर्टलों पर शिकायत और मांग कर रहे हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत को लेकर जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ग्रामीण को लिखित रूप से जानकारी दी गई है कि एडीओ पंचायत के माध्यम से अवगत कराया गया है कि गांव में सात फरवरी को ग्राम पंचायत की खुली बैठक का आयोजन कराया गया था। जिसमें खेल के मैदान को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खलिहान की भूमि खाली...