खलिहान की जमीन से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
गाजीपुर, मई 17 -- भांवरकोल। क्षेत्र के टोडरपुर गांव में मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटवाया। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुलिस बल और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई की। गांव के दक्षिण स्थित खलिहान की गाटा संख्या 201, रकबा 0.157 हेक्टेयर की पैमाइश की गई। ग्रामीणों की मांग पर पहले जमीन की सीमांकन किया गया, जिसमें पाया गया कि अधिकांश खलिहान की भूमि खाली है और केवल उत्तरी छोर पर आंशिक अतिक्रमण है। जांच में टोडरपुर निवासी बेचन सिंह यादव का एक टीनशेड अतिक्रमण के रूप में पाया गया। प्रशासन ने मौके पर ही टीनशेड को हटवा दिया, जबकि संबंधित व्यक्ति को शेष निर्माण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने बताया कि खलिहान की अधिकांश भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.