संतकबीरनगर, मार्च 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के हंड़िया माफी गांव में एक व्यक्ति द्वारा खलिहान कि जमीन पर अवैध रूप किए जा रहे निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। जिससे निर्माण कर रहे व्यक्ति और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए हल्का लेखपाल को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराकर मामले को शांति कराया।हंड़िया माफी गांव में दलित आबादी से सटी गांव के लोगों की खलिहान की जमीन है। उसी जमीन दलित बस्ती के लोग अम्बेडकर साहब की मूर्ति रखे हुए हैं। खलिहान और दलित बस्ती से सटी हुई जमीन पर गांव के दलित बस्ती के नन्दलाल पुत्र सुबरन पक्का निर्माण कार्य करा रहे थे। निर्माण कार्य से आक्रोशित बुद्धिराम, जंगी, लालमन, सम्पत, रामू, विश्वनाथ, शम्भू बलिहारी, राजदेव,...