सिद्धार्थ, जून 13 -- सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली के धरनिहवा गांव में खलिहान की जमीन पर मदरसा बनने की शिकायत प्रशासन से की गई थी। प्रशासन की जांच में अवैध निर्माण पाया गया था। शुक्रवार को ग्रामीणों ने खुद मदरसा को तोड़ कर जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया। धरनिहवा गांव में एक मदरसा बना था। उसकी शिकायत हुई थी कि उसे खलिहान की जमीन पर बनाया गया है। प्रशासन की जांच में भी सरकारी जमीन पर बनने की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार कब्जा मुक्त कराने तहसीलदार सदर देवेंद्र मणि त्रिपाठी राजस्व कर्मियों व फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले ग्रामीणों ने खुद ही तोड़ कर उसे कब्जा मुक्त कर दिया था। यह भी पढ़ें- आम रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत तहसीलदार ने कि जमीन कब्जा मुक्त हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...