बस्ती, फरवरी 18 -- विक्रमजोत। घघौवा चौकी क्षेत्र के बड़ौदा गांव में खलिहान और गडही की जमीन पर एक दर्जन दबंगों की ओर से कब्जा करने की शिकायत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी बस्ती को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। जिससे अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है। बड़ौदा गांव निवासी सुमेरे यादव पुत्र रामलाल ने बीते पांच जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर मिलकर शिकायती-पत्र देकर गांव के खलिहान पर कब्जामुक्त कराने की फरियाद किए थे। जिसमें डीएम बस्ती को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव में गड़ही के जमीन पर एक दर्जन से अधिक भूमाफियाओं ने अधिकारियों की मिलीभगत से कब्जा कर मकान व पशुशाला बना लिए। मौके पर मनबढ़ों ने आबादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.