औरैया, अप्रैल 25 -- फफूंद, संवाददाता। ग्राम नानपुर मजरा पुर्वा बले में खलिहान की जमीन पर दोबारा कब्जे के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मिशन समाधान दिवस के तहत पूर्व में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर फिर से अतिक्रमण होने से न सिर्फ राजस्व व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि निगरानी तंत्र की कार्यप्रणाली भी चर्चा में आ गई है। बताया जा रहा है कि गाटा संख्या 171 की खलिहान भूमि को 25 सितंबर 2025 को प्रशासनिक कार्रवाई के तहत कब्जा मुक्त कराया गया था। इसके बावजूद दोबारा उसी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। हाल ही में शिकायत मिलने पर जब राजस्व टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची, तो विवाद की स्थिति बन गई और टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया। इस पूरे प्रकरण ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीनों की नियमित निगरानी क्यों नहीं ह...