भदोही, मार्च 23 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर कोतवाली में अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। उसने गत दिनों पिकअप वाहन के खलासी को बुरी तरह से रौंद दिया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के क्षत्रशाहपुर गांव निवासी कमलेश कुमार ने तहरीर में कहा कि वह अपने पिकअप वाहन को लेकर बाजार की ओर गए थे। तीन फरवरी को वाहन में खराबी आ गई। ऐसे में खलासी शिव कुमार गौतम मिस्त्री को बुलाने के लिए ज्ञानपुर जा रहे थे। गोपीगंज-भदोही मार्ग स्थित लखनो के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार डंफर चालक ने शिव कुमार को बुरी तरह से रौंद दिया था। जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक वह वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर आनन-फानन में घायल को महाराजा चेतसिंह राजकीय अस्पताल ज्ञानपुर ले जाया गया, जहां पर आराम ना मिलने पर ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.