रांची, फरवरी 12 -- खलारी, संवाददाता। पिपरवार थाना क्षेत्र के पास सुभाष नगर कॉलोनी में पुराने कॉलेज के पास स्थित जंगल से गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान बिजैन गांव निवासी 32 वर्षीय भोला गंझू के रूप में की गई। भोला पिपरवार सोलर प्लांट में काम करता था। परिजनों के अनुसार, भोला गंझू बुधवार की शाम चार बजे अपने घर से निकला था। काफी समय बाद जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। गुरुवार की सुबह उसका शव मिला। परिजनों ने कहा कि भोला गंझू की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जंगल में फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...