रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। खलारी में प्रेमसंस मोटर के 12वें एरीना आउटलेट का शनिवार को उद्घाटन हुआ। शुरुआत रिबन कटिंग से हुई। इसके बाद स्व. प्रेम कुमार पोद्दार के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सुशील कुमार अग्रवाल, प्रेमसंस मोटर के सीएमडी पुनीत पोद्दार, जेएमडी अवध पोद्दार, विभिन्न बैंक व वित्तीय संस्थानों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सात ग्राहकों ने वाहनों की बुकिंग कराई, जिनमें तीन विक्टोरिस, दो ऑल्टो के-10 और दो वैगनआर शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...