रांची, फरवरी 11 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी के केडी बाजार में मंगलवार की शाम एसयूवी की चपेट में आने से सीआईएसएफ हवलदार राजीव रोशन की साढ़े तीन साल की बेटी की मौत हो गई। रांची में इलाज के दौरान बुधवार सुबह मासूम ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ हवलदार मंगलवार की शाम पत्नी और बच्ची के साथ केडी बाजार में खरीदारी करने गए थे। एक दुकान पर सामान लेने के दौरान बच्ची खेलते-खेलते सड़क पर चली गई। इसी बीच, डकरा की ओर से आ रही अज्ञात एसयूवी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को डकरा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया था। आरोपी की तलाश जारी इस घटना के बाद से सीआईएसएफ के जवान और स्थानीय पुलिस अज्ञात एसयूवी की तलाश में जुटी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.