सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बुधवार सुबह परीक्षा के बीच एक युवक ने दो राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां चलने से छात्रों और स्टाफ में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद युवक ने सिक्योरिटी गार्ड से कहा कि प्राचार्य को बता देना कि गोली मैंने चलायी है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस कॉलेज पहुंची और फुटेज खंगाली। देर रात तक आरोपी युवक की पहचान की जा रही थी। घटना सुबह करीब करीब ग्यारह बजे की बतायी जा रही है। महाविद्यालय में परीक्षाएं चल रही थी। इसी बीच एक युवक बिना किसी रोक टोक के कॉलेज में घुसा और दो राउंड फायरिंग कर दी। युवक ने सिर पर कपड़ा बांधे हुए था। आरोपी युवक पहले कॉलेज में कुछ देर घूमा, उसके बाद उसने दो राउंड फायरिंग की। गोली की आवाज से कॉलेज व आसपास खलबली मच गई। कॉलेज के गेट पर तैना सुरक्षाकर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.