देहरादून, मई 12 -- बलभद्र खलंगा विकास समिति का स्थापना दिवस मंगलवार को नालापानी स्थित रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें बलभद्र खलंगा युद्ध स्मारक पर वीर-वीरांगनाओं को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समिति अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा ने बताया कि खलंगा युद्ध, जो 1814-1816 के आंग्ल-गोर्खा युद्ध के नाम से इतिहास में दर्ज है, उसकी वीरगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 मई 1974 को समिति का गठन किया गया था। उस समय श्री 108 महंत पूर्णानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में समिति बनी तथा स्वर्गीय महाराज कुमार नरेंद्र शमशेर जंग बहादुर राणा को अध्यक्ष और राजमाता टिहरी कमलेंद्र शाह को संरक्षिका नियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें- बलभद्र खलंगा विकास समिति ने मनाया 52वां स्थापना दिवस 16 मार्च 1975...