नोएडा, जून 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। छिजारसी गांव निवासी महिला ने पति पर बेटियों और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की। आरोपी पति पर महिला और उसकी दोनों बेटियों पर कुल्हाड़ी और पत्थर से हमला करने का आरोप है। सेक्टर-63 थाने की पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी गांव में रहने वाली रानी देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी वर्ष 2009 में शाहजहांपुर के कलक्टरगंज गांव निवासी राकेश पाल से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। रानी नोएडा की एक सिलाई फैक्ट्री में नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। आरोप है कि पति दोनों बेटों को अपने पास रखकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठाता है, जबकि 15 और सात वर्ष की दोनों बेटियों की जिम्मेदारी रानी पर छोड़ दी गई ...