खर्च नहीं होता है मेरा बहुत; अनंत सिंह बोले- सब दोस्त करते हैं, कोई थार देते हैं, कोई पंडाल लगवाते हैं
पटना, नवम्बर 11 -- बेटी की शादी में खजाना खोलकर खर्च से सुर्खियों में बने बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि उनका बहुत ज्यादा खर्चा नहीं होता है। अधिकतर खर्च दोस्त ही करते हैं। कोई थार देते हैं, तो कोई पंडाल लगवा देते हैं। अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की 25 नवंबर को शादी होने वाली है। शादी के दिन अनंत सिंह ने घुड़दौड़ का आयोजन किया है और जीतने वाले को इनाम में थार गाड़ी, मोटरसाइकिल और स्कूटर देंगे। अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को भी अनंत सिंह 2 करोड़ से ज्यादा की लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट करने जा रहे हैं। अनंत सिंह ने हाल ही में एबीपी को दिए इंटरव्यू में कहा कि 25 नवंबर को बेटी की शादी है। तैयारी कुछ ज्यादा नहीं है। खाना-पीना होगा, घोड़े की रेस होगी और नाच गाना का कार्यक्रम रखा गया है। शादी में महंगे खर्च पर विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.