कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में तीनों निकायों में चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को केवल प्रचार में ही नहीं, बल्कि चुनावी खर्च के ब्योरे को लेकर भी पूरी गंभीरता बरतनी होगी। व्यय का ब्योरा नहीं देने वाले प्रत्याशी तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जो प्रत्याशी खर्च का ब्योरा जमा नहीं करेंगे या गलत ब्योरा देंगे या जीतने के बाद भी उनका निर्वाचन रद्द किया जा सकता है और अगले तीन वर्षों तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जा सकती है। व्यय कोषांग ने प्रत्याशियों को निर्देश दिया कि उन्हें चुनावी अभियान के दौरान तीन बार अपने खर्च का विस्तृत ब्योरा जमा करना होगा। इसके लिए 12 फरवरी, 16 फरवरी और 20 फरवरी की तिथियां निर्धारित की गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.