लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में चुनाव खर्च का ब्योरा न देने पर छह प्रत्याशियों के तीन साल चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले इन प्रत्याशियों ने व्यय लेखा दाखिल न करने पर यह कार्रवाई की गई है। अब ये प्रत्याशी विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा व राज्यसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। चुनाव आयोग ने इन्हें चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया है। यह सभी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे।जिन छह प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर तीन वर्ष तक रोक लगाई गई है वह सभी बदायूं जिले की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े प्रत्याशी हैं। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में बदायूं के बिसौली (अजा) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े लभारी गांव के सुरेन्द्र व पिसनहारी गांव की प्रज्ञा यशोदा, शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.