खर्च कम करने को डिजिटल लाइब्रेरी के समय में होगी कटौती
प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज। छात्रों के लगातार विरोध के बाद डिजिटल लाइब्रेरी का मासिक शुल्क आधे से भी कम कर दिया गया है। शुल्क में बड़ी कटौती से छात्रों को राहत तो मिली है, लेकिन अब लाइब्रेरी प्रबंधन के सामने संचालन खर्च निकालना चुनौती बन गया है। इसी को देखते हुए लाइब्रेरी के समय में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। लाइब्रेरी का समय 15 घंटे से घटाकर नौ घंटे करने पर विचार हो रहा है। पीएससीएल (प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड) प्रबंधन का तर्क है कि शुल्क कम होने से लाइब्रेरी के रखरखाव का खर्च निकालना मुश्किल होगा। पीएससीएल के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली, इंटरनेट, रखरखाव और कर्मचारियों पर होने वाले खर्च में कटौती होगी। यह भी पढ़ें- डिजिटल लाइब्रेरी खुली इसके लिए लाइब्रेरी का समय घटाना पड़ेगा। अभी लाइब्रेरी सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक खुलती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.