फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 17 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिस नेपाली दंपति पर पाठक मोहल्ले की साधना गौड़ ने भरोसा किया था वही नेपाली दंपति असली कातिल निकला। नेपाली दंपति ने साथियों के साथ मिलकर दो करोड़ के जेवरात और नगदी लूटपाट के बाद वृद्ध साधना की हत्या कर दी थी। साधना घर पर अकेली ही रहती थी। कायमगंज के पाठक मोहल्ले में यह वारदात वर्ष 2018 में हुयी थी। इस घटना के बाद हर कोई सन्न था कि आखिर इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गयी। पुलिस के लिए भी घटना खोलना कम चुनौतीपूर्ण नहीं था मगर विवेचक ने जिस तरीके से साक्ष्य आदि एकत्र कर घटना की परतें खोलीं तो लूटपाट कर महिला का कत्ल करने वाले सामने आ गये। सबसे पहले विवेचक ने साधना की देखभाल करने वाले नेपाली यादव और उसकी पत्नी विमलेश से पूछताछ की तो पूरी घटना का राज फाश हो गया। अभियोजन के मुताबिक नेपाली और उसकी पत्नी ...