गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के डीएलएफ दिलशाद एक्सटेंशन-2 निवासी मेहरिन ने पति सिकंदराबाद निवासी इरफान पर तीन तलाक देकर चार बच्चों के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बच्चों की पढ़ाई के लिए रुपये मांगने पर मारपीट कर तलाक दे दिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...