खर्चा मांगने से खफा कारोबारी ने पेट्रोल डाल पत्नी को आग लगाई
फरीदाबाद, जून 30 -- पलवल, अजित कुमार। शहर की कालड़ा कॉलोनी में घरेलू विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। घर के खर्च को लेकर हुए झगड़े के बाद एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मां को बचाने के लिए दौड़े 19 वर्षीय बेटे के हाथ भी झुलस गए। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शहर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कालड़ा कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय ममता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति अनील होटल चलाता है। घर के खर्च और अन्य घरेलू बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.