औरैया, मार्च 8 -- अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक पिता ने अपने ही बेटे पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सेखूपुर जैनपुर निवासी लाखन सिंह पुत्र स्व. पंचम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा बेटा रजनीश उर्फ गुड्डू गलत संगत में पड़ गया है और घर का सामान बेचकर उन्हें परेशान करता रहता है। विरोध करने पर वह अक्सर गाली-गलौज करता है। पीड़ित के अनुसार रविवार सुबह रजनीश घर आया और खर्च के लिए पैसे मांगने लगा। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो वह आगबबूला हो गया और उन्हें व उनकी पत्नी को गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने घर के अंदर ईंट-पत्थर फेंककर सामान में तोड़फोड़ भी की। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.