चम्पावत, जून 27 -- योगेश जोशी, चम्पावत। खर्ककार्की के ग्रामीणों ने गांव को जिला विकास प्राधिकरण से अलग करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय के जरिए मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन भेजा। प्रधान मीना कार्की और भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह कार्की ने बताया कि ग्रामीणों को प्राधिकरण की वजह से नाप भूमि में मकान बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खर्ककार्की गांव से जिला विकास प्राधिकरण को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में हरीश सक्टा, राजेंद्र राम, नीतू सक्टा, तनुज पांडेय, सुरेश सक्टा, देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार, विमला देवी, तनुजा कार्की, प्रदीप कुमार, विनोद सिंह, जगदीश नाथ, राजेंद्र प्रसाद आदि के हस्ताक्षर हैं। यह भी पढ़ें- मुनस्यारी की जनसमस्याओं को लेकर लोगों में आक्रोश, समाधान की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...