आरा, मार्च 31 -- -मुखिया मुन्नी देवी ने मंत्रोच्चार और गाजे-बाजे के बीच किया उद्घाटन बिहिया। निज संवाददाता बिहार के गांवों में बुनियादी ढांचे के पुनरुद्धार की नई इबारत बिहिया प्रखंड के खरौनी में लिखी गई है। यहां दशकों पुराने पंचायत भवन को ध्वस्त करने की बजाय उसे एक भव्य पुस्तकालय भवन में तब्दील कर दिया गया है। मंगलवार को मुखिया मुन्नी देवी ने मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठान के साथ इस पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया, जिसने ग्रामीण विकास का नया मॉडल पेश किया है। जर्जर हो रहे पुराने पंचायत भवन को पुस्तकालय का आधुनिक स्वरूप देकर संसाधनों के सदुपयोग की मिसाल पेश की गई। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ मुखिया का स्वागत किया, जो शिक्षा के प्रति ग्रामीणों के उत्साह को दर्शाता है। उद्घाटन के मौके पर शिक्षक, समाजसेवी और युवाओं की भारी भीड़ ने इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.