गढ़वा, फरवरी 3 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय खरौंधी मोड़ पर यात्री शेड के समीप एक मकान मालिक द्वारा गंदा पानी लगातार सड़क पर बहाए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर बहते दुर्गंधयुक्त गंदे पानी के कारण दुकानदारों, यात्रियों, सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों व राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान मालिक द्वारा लंबे समय से गंदा पानी सीधे सड़क पर बहाया जा रहा है। उससे सड़क की स्थिति नारकीय हो गई है। पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो गया है। उससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण रवि पाल,...