गढ़वा, मार्च 9 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी बाजार के समीप में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत हवन और पूर्णाहुति की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उस दौरान यज्ञ मंडप में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्णाहुति के बाद यज्ञ समिति के सदस्यों ने यज्ञ में पधारे विभिन्न स्थानों से आए साधु-संतों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साधु-संतों ने भी क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था और सहयोग की सराहना करते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह और आस्था देखने को मिला। महायज्ञ के समापन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भवनाथपुर, खरौंधी, केतार सहित उत्तर प्रद...