गढ़वा, मार्च 12 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी बाजार में वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। उक्त कारण वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया जाता है। यूपी बॉर्डर से सटे होने के कारण यूपी के विभिन्न क्षेत्र के लोगों का भी आवाजाही सामान्य तौर पर होता है। वाहनों का अतिरिक्त दबाव और वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण खरौंधी बाजार में जाम की समस्या अब आम जनजीवन का हिस्सा बन चुकी है। आए दिन लगने वाले जाम से न केवल वाहन चालकों को बल्कि व्यवसायियों, पैदल चलने वालों और स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में सबसे गंभीर स्थिति कोन मोड़ पर देखी जा रही है। वहां वहां सड़क किनारे सब्जी की दुकानें, खड़े मोटरसाइकिल, टेंपो और सड़क के किनारे बाजार क्षेत्र में खड़ा पुराना जर्जर बिजली पोल यातायात में बड़ी बाधा बने हुए ...