गढ़वा, मार्च 25 -- खरौंधी, प्रतिनिधि।जिले में आयोजित स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह में खरौंधी प्रखंड के शिक्षकों ने अपने उत्कृष्ट कार्य से विशेष पहचान बनाई। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गढ़वा टाऊन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसमें विभिन्न विद्यालयों के आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 94 विद्यालयों के कुल 188 स्वास्थ्य आरोग्य दूतों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। खरौंधी प्रखंड से चयनित शिक्षकों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कूपा से कन्हाई विश्वकर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोशलीबार से अमरेश कुमार राम एवं शिवकुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां से अरविंद कुमार गुप्ता और कामेश्वर प्रसाद सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय...