खरौंधी कस्तूरबा विद्यालय की 71 छात्राएं बीमार, भवनाथपुर अस्पताल में मची अफरा-तफरी; देर रात तक चला इलाज, जांच शुरू
गढ़वा, जून 27 -- खरौंधी।प्रतिनिधि । प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्राओं की शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ जाने से विद्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में अफरा-तफरी मच गई। उल्टी, चक्कर, घबराहट और बेहोशी जैसी शिकायत के बाद छात्राओं को तत्काल वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने देर रात तक लगातार इलाज किया।जैसे-जैसे छात्राओं की संख्या बढ़ती गई, अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक अस्पताल पहुंच गए। परिजन अपने बच्चों की हालत देखकर चीख-पुकार करते रहे, जबकि डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम लगातार उपचार में जुटी रही। अस्पताल में जगह कम पड़ने पर कुछ छात्राओं को अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.